हरिद्वार, 2 नवंबर – हरिद्वार में जिला प्रशासन के द्वारा सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करने वाले सामाजिक संगठनों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र और अन्य अधिकारियों ने 30 सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों को सम्मानित किया।

सीडीओ ललित नारायण मिश्र ने जानकारी दी की विभिन्न संगठनों से जुड़े करीब 13 हजार लोग स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी कर चुके हैं। गंग नहर बंदी होने के बाद शुरू हुए स्वच्छता अभियान में अब तक करीब 100 मिट्रिक टन कूड़ा कचरा निकाला जा चुका है। स्वच्छता अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संगठनों और स्वयंसेवियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। वहीं प्रशासन के सहयोग से स्वच्छता अभियान में सम्मिलित होने वाले और सम्मानित होने वाले स्वयंसेवी, सामाजिक संगठनों की ओर से भी प्रसन्नता व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *